Hindi story एक कहानी ऐसी भी
Hindi story एक कहानी ऐसी भी एक गांव में रहने वाली बच्ची जो अपने उम्र से भी ज्यादा बड़ी बाते किया करती थी। उसने अपने पिता को बचपन में ही खो दिया था,लेकिन मा के प्यार और संस्कारों ने उसे हर परिस्थिती से लड़ना और समझदारी से हर काम करना सिखाया था।
Hindi story एक कहानी ऐसी भी.........
एक बार की बात है जब उस बच्ची की मामी ने उसकी शादी बचपन में ही करने का सोचा,"मां मजबुर थी वह चाह कर भी कुछ नहीं कर सकी क्योंकी गांव में हर कोई अपनी बच्चीयो की शादी बचपन में ही करा दिया करते थे।
गांव के सरपंच के बेटे जो हाल ही में बाहर शेहर से अपनी पढ़ाई करके अपने गांव आए थे। जब उन्होंने देखा कि किसी छोटी सी बच्ची की शादी एक बूढे आदमी से कि जा रही है तो वह खुद को रोक नहीं पाए और वह जाकर सभी से लडने लगे।
काफी समझाने और लडने के बाद भी कुछ हासिल नहीं हुआ किसी को उनकी बाते समझ नहीं आई सभी बस अपने बच्चों की ज़िंदगी खराब करना ही उनकी भलाई समझते थे, शादी होने ही वाली थी कि जब तक वह बूढ़ा आदमी मर गया और वह बच्ची खुद को क़िस्मत वाली समझ रही थी।
लेकिन उसकी मामी कहा इतनी जल्दी उसे ऐसे छोड़ने वाली थी उसने उस सरपंच के बेटे को ही दोषी करार दिया, उसकी वजह से ही इस लड़की की शादी से पहले ही इसे विधवा बना दिया,"अब इस लड़की को अपना बाल काटना होगा और एक सफेद साड़ी में अपनी पूरी जिंदगी बितानी होगी"।
सरपंच का बेटा (अनिल) वह सोचने लगा अभी तो इस बेचारी की शादी भी नहीं हुई फिर भी इसे एक विधवा बनाया जा रहा है, कैसे कर सकते है यह लोग इसके साथ ऐसा?? फिर उसने कोशिश की सभी को रोकने कि कहने लगा क्या मिलेगा यह सब करके????
इतने में ही उस लड़की की मामी बोली अब कोन करेगा इससे शादी इसका पति तो शादी से पहले ही मर गया अब इसको एक विधवा वाली ज़िन्दगी जीनी होगी बिलकुल अपनी मां की तरह।
अनिल यह सब सुन कर बहुत ही परेशान हो गया वह समझ नहीं पा रहा था कि अब क्या करेगा कैसे उस लड़की को बचाए उसने सोचा कि ऐसे विधवा वाली ज़िन्दगी देने से अच्छा है कि मैं शादी कर लेता हूं इससे।
एक लडकी कि लव स्टोरी - heart touching love stories in Hindi
और वह शादी करने के लिए बोल देता है, शादी करने के बाद भी वह खुद के लिए गए फैसले पर ही बहुत पचतावा कर रहा था क्यूंकि वह लकड़ी उससे बहुत ही छोटी थी वह घबरा रहा था अब कैसे अपने घर वालो को यह सब समझाएगा।
घर जाते ही वह लड़की को एक अलग रूम में रहने को बोल देता है और अपने कमरे में चला जाता है।कुछ देर बाद सभी घर वाले अनिल से सवाल - जवाब करने लगते है। किसी को समझ नहीं आया कि अनिल यह सब क्यों किया और उसने किसी को अभी कुछ समझना सही भी नहीं समझा क्योंकी कोई उसकी बात नहीं समझ पाएगा।
लड़की हर छोटी बड़ी बातो पर सवाल करती। यह कैसे होता है, यह क्यों हुआ , मैं अपनी मां के साथ क्यों नहीं रह सकती, हर एक छोटी से छोटी बात पर उसके सवाल करने की आदत सभी को परेशान करने लगी लेकिन अनिल को उसकी बाते बहुत अच्छी लगती थी।
उसे ऐसा लगता था कि यह लकड़ी एक दिन जरूर सबकी सोच बदलेगी और इस गांव के सभी लोगो को एक समझदार और सही सोच वाला इंसान बना सकती है। फिर अनिल ने कुछ दिन बाद ही उस बच्ची को पढ़ना लिखना शीखाने लगा।
पूरे गांव में आज तक किसी ने अपनी लड़की को नहीं पढ़ाया सभी बस अपनी लड़कियों को घर का काम और खाना बनाना चुप चाप हर बात को शेहना और चुप रहना ही सिखाते थे, वह पहली लड़की थी जिसने पढ़ना लिखना सीखा अनिल के लिए यह सब इतना आसान नहीं था।
हर मोड़ पर उसे खुद को साबित करना पड़ता था और सभी से लड़ना पड़ता था लेकिन फिर भी वह हर दिन सबसे लड़ कर उसे पढ़ाता और उसकी सारी बातो और सवाल का जवाब दिया करता था।
कुछ साल बाद ही वह लड़की बहुत अच्छी हो गई थी पढ़ने में अब वह एक वकील बन सकती थी इसलिए अनिल ने उसे वकालत की पढ़ाई के लिए बाहर ले गया जहां कोई उस लड़की को परेशान ना करे और उसकी पढ़ाई पूरी हो जाए।
परीक्षा हुई और लड़की पास हो गई वह बहुत अच्छे अंकों से पास हुई धी इसलिए अनिल बहुत ही खुश था। क्यूंकि जो लड़की कल तक खुद के लिए नहीं लड़ सकती थी आज वह सभी के लिए लड़ेगी।
और इस गांव को बदलेगी, सबसे पहले बदलाव अपने घर से होगा फिर गांव में ऐसे ही वह लड़की सबके घर - घर जाके पता करने लगी थी कि क्या अभी भी अपनी लड़कियो को यह लोग नहीं पढ़ाते ???
धीरे धीरे सभी लोग अपनी सोच में बदलाव लाने लगे थे।
अब गांव में बहुत कुछ बदलाव आने लगा था सभी के सोच में बदलाव आने लगा है अब अपने बच्चो को पढ़ने के लिए स्कूल भेजने लगे फिर चाहे वो लड़की हो या लड़का।
अनिल का मकसद भी पूरा हो गया था सालो पहले लिए हुए फैसले पर अब उसको कोई पछतावा नहीं था अब सभी अपने गांव में ही रह कर अच्छी पढ़ाई कर सकते है और अब किसी लड़की को अपनी जिंदगी में छोटी सी उम्र में शादी नहीं करना होगा।
सीख - जो होता है अच्छा होता है कभी भी अपने क़िस्मत पर रोना नहीं चाहिए और हर परिस्थिती से लड़ना चाहिए।
हर कोई अपने हक और अधिकार के लिए लड़ सकती है।
कैसी लगी यह कहानी hindi story एक कहानी ऐसी भी comments में जरूर बताएं और स्टोरी को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे।
0 Comments:
Post a Comment